Haryana Crime: सीएससी संचालक को बदमाशो ने मारी गोली

On: March 22, 2026 10:07 AM
Follow Us:
MURDER NEWS

Haryana Crime: हरियाणा में बदमाशों को कहर बढता जा रहा है। हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र के गांव ठुईयां में बाइक सवार बदमाशों ने सीएससी संचालक प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम हुए मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भट्टूकलां और सीआईए पुलिस गांव ठुईयां पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। Haryana Crime

पुलिस ने बताया कि रोजाना की तरह सीएससी संचालक प्रदीप दुकान पर कार्य कर रहा था। एक युवक अंदर आ गया। उसने प्रदीप से कहा कि बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकालने हैं। इसके बाद प्रदीप ने आधार कार्ड मांगा। इसी के साथ ही तीन युवक अंदर आए गए। एक युवक लैपटॉप छीनने लगे तो दूसरे युवक ने गोली चला दी जो प्रदीप की छाती में लगी। Haryana Crime

गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया । शोर सुनकर आस पास के लोग सीएससी की तरफ भागे। लोगों का आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल प्रदीप को उपचार के लिए सीएचसी भट्टूकलां ले जाया गया Haryana Crime

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now