Home Crime News ​Haryana crime: नौकरी के नाम रेवाड़ी में महिला को ठेकेदार ने बनाया...

​Haryana crime: नौकरी के नाम रेवाड़ी में महिला को ठेकेदार ने बनाया हवश का शिकार

0
1

​Haryana crime:हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नौकरी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जीतपुरा निवासी अमित के रूप में हुई है। आरोपित को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दे कि गत 19 मार्च को यूपी निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन के पास करीब एक माह पहले आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इंटरव्यू के बाद कंपनी के कांट्रेक्टर ने उन्हें एक दूसरे कांट्रेक्टर का नंबर दिया, जो नौकरी दिलाने का काम करता था। अगले दिन उसके भाई के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद युवती अपने भाई के साथ घर लौट आई।​Haryana crime

ठेकेदार ने इंटरव्यू के बहाने बुलाया: महिला का आरोप है नौकरी लगवाने वाले ठेकेदार ने उसे दोबारा फोन कर 19 मार्च की इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। युवती का आरोप है कि ठेकेदार ने रास्ते में उसके को भाई दूसरे वाहन से आने की बात कहकर धारूहेड़ा चुंगी के पास उतार दिया और उसको बाइक पर बैठाकर कालका रोड संगवाडी की ओर ले गया। इसके बाद सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जान से मारने की धमकी मिली’ महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो ठेकेदार ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस का दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।​Haryana crime

आरोपी गिरफ्तार’ पुलिस ने आरोपी को मोबाइल नबंर से ट्रेस करते हुए दबोच लिया है। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त आरोपी ठेकेदार गांव जीतपुरा निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया