रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana crime: साइबर ठगी का नया हथकंड़ा: लडकी बनकर इस्टाग्राम से रेवाड़ी में नाबालिग को लगाया 8.32 लाख का चूना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: साइबर ठगी के नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। हरियाणा में रेवाड़ी जिले में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया हे जिससे जानकर पुलिस भी चौक गई है।…


Haryana crime: साइबर ठगी के नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है। हरियाणा में रेवाड़ी जिले में एक ऐसा ठगी का मामला सामने आया हे जिससे जानकर पुलिस भी चौक गई है। बता दे कि एक शातिर युवक ने सोशल (Istagram)  मीडिया के जरिए नाबालिग को झांसे में लेकर 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी कर दी। आरोपी लडकी बनकर बाते करता था तो ओर नाबालिक से ठगी कर ली।

Advertisement

आरोपी काबू : रेवाड़ी पुलिस (Rewari Police) ने इस मामले में गुरावड़ा गांव निवासी आकाश को (Arrested in rewari) गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर 17 वर्षीय किशोर से दोस्ती करता था। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब 30 अक्टूबर को गुरावड़ा निवासी एक महिला ने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि अगस्त माह में किसी ने उसके बेटे को लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और बातचीत शुरू कर उसे अपने जाल में फंसा लिया।Haryana crime

पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम चैट के जरिए नाबालिग का विश्वास बढाया तथा उसे मुगराह करके उसके मोबाइल से विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से 8 लाख 31 हजार 510 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर (Money transfer )  करा लिए। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आकाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर किशोर से बात करता था और उसी बहाने पैसे ठग लिए। ये सारे पैसे उनके माता पिता के खाते में थे ट्रांसफर किए गए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले ऑटो चालक को 3 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना

लिया दो दिन रिमांड: के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, ताकि ऐसे मामलों से बचाव हो सके।

ये भी पढ़ें:बावल के चोरों का तांडव: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी ले उड़े चोर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp