Haryana crime: UP से लाकर NCR में बेचता था हथियार, जानिए कैसे किया काबू

On: April 12, 2026 9:22 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana crime: Rewari newsचौकी गोकल गेट पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी निवासी भारत के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत 20 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत निवासी मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी टीपी स्किम व समसिटी रेवाडी के टी प्वांट के पास किसी के इन्तजार मे बैठा हुआ है।Haryana crime

 

जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम भारत निवासी मोहल्ला संघी का बास रेवाड़ी बतलाया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी भारत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now