शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Haryana:रेवाड़ी , धारूहेड़ा की चौधर की जंग का फैसला आज, पंचकूला में ड्रॉ से तय होगी चेयरमैन सीट

Written by: Best24News

Published:

  Haryana: रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल आज 22 जनवरी को नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। पंचकूला में होने वाले ड्रॉ के जरिए यह…


Draw for chairman post reservation for four bodies including Rewari Dharuhera will be held on this day, meeting called in Panchkula
Draw for chairman post reservation for four bodies including Rewari Dharuhera will be held on this day, meeting called in Panchkula
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

Haryana: रेवाड़ी नगर परिषद में चेयरमैन पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल आज 22 जनवरी को नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। पंचकूला में होने वाले ड्रॉ के जरिए यह तय होगा कि नगर परिषद चेयरमैन की सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी। ड्रॉ में यदि सीट सामान्य या महिला वर्ग के लिए निकलती है, तो नगर परिषद की चौधर की जंग लड़ने का सपना देख रहे अधिकांश दावेदारों के लिए रास्ता खुल जाएगा। वहीं सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने की स्थिति में भी बहुत सीमित संख्या में दावेदार ही दौड़ से बाहर होंगे।

हालांकि राजनीतिक समीकरण उस स्थिति में पूरी तरह बदल सकते हैं, जब चेयरमैन की सीट अनुसूचित जाति कोटे में चली जाती है। ऐसी स्थिति में पिछले कई महीनों से सक्रिय और खुद को मजबूत दावेदार मान रहे अनेक चेहरों की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। इसी वजह से आज होने वाले ड्रॉ पर न सिर्फ दावेदारों बल्कि राजनीतिक दलों की भी निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

गौरतलब है कि रेवाड़ी नगर परिषद में पिछले करीब 15 वर्षों में से लगभग 6 साल तक प्रशासक का शासन रहा है। नगर परिषद का मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद 19 जनवरी को एसडीएम सुरेश कुमार ने प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नगर परिषद चुनाव फरवरी में प्रस्तावित बताए जा रहे हैं, लेकिन यदि किसी कारणवश फरवरी या मार्च में चुनाव नहीं हो पाए तो एक बार फिर नगर परिषद की कमान लंबे समय तक प्रशासन के हाथ में रह सकती है।

रेवाड़ी नगर परिषद में चुनावों का इतिहास भी देरी से भरा रहा है। वर्ष 2010 में प्रस्तावित चुनाव 2013 में कराए गए थे, जबकि 2018 के चुनाव दिसंबर 2020 में हुए। इसी देरी के चलते नगर परिषद का संचालन लंबे समय तक प्रशासक के जरिए किया गया। अब एक बार फिर वही स्थिति बनती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

इधर राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज है। चेयरमैन पद के लिए नए और पुराने कई चेहरे दावेदारी की दौड़ में शामिल हैं। अधिकांश दावेदार अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के यहां हाजिरी लगाकर गुपचुप तरीके से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। खास तौर पर भाजपा समर्थक दावेदार फिलहाल खुलकर सामने आने से बच रहे हैं।

भाजपा ने चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने बिहार की एक सर्वे टीम को मैदान में उतारा है, जो जमीनी फीडबैक जुटा रही है। बताया जा रहा है कि सर्वे का काम अंतिम चरण में है और इसी रिपोर्ट के आधार पर भाजपा चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार तय कर सकती है। ऐसे में ड्रॉ और सर्वे रिपोर्ट दोनों ही रेवाड़ी नगर परिषद की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp