रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Budget: CM ने किया पोर्टल का शुभारंभ, बजट को लेकर मांगे सुझाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा में फरवरी माह में बजट प्रस्तुत होना है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने बतौर वित्त मंत्री मंगलवार को हरियाणा के विज़न 2047 को साकार करने की…


हरियाणा का बजट: सीएम ने किया जनभागीदारी पोर्टल का शुभारंभ
हरियाणा का बजट: सीएम ने किया जनभागीदारी पोर्टल का शुभारंभ
Google News Follow us on Google

हरियाणा में फरवरी माह में बजट प्रस्तुत होना है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने बतौर वित्त मंत्री मंगलवार को हरियाणा के विज़न 2047 को साकार करने की दिशा में गुरुग्राम में आयोजित ‘प्री-बजट मंथन’ में सहभागिता करते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। Haryana Budget

पोर्टल का किया शुभारंभ: “मुख्यमंत्री ने AI आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल का किया शुभारंभ” बता दे कि पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी तथा अंग्रेजी तीनों भाषाओं में अपने सुझाव दिए जा सकते हैं, जिससे समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।Haryana Budget

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म हमारी पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता तथा सहभागी शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस वर्ष भी लगातार सेक्टरवार बैठकें आयोजित कर सभी हितधारकों से बजट संबंधी सुझाव लिए जाएंगे। हम प्रदेश के प्रत्येक परिवारजन से आह्वान करते हैं कि वे वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में सक्रिय सहभागिता कर सशक्त और समृद्ध हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दें।Haryana Budget

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

इस अवसर पर टीम हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह , गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा तथा पटौदी विधायिका बिमला चौधरी जी उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp