गुरुग्राम का अग्रवाल परिवार एक झटके में खत्म, Delhi Malviya Nagar Fire में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

On: June 4, 2026 12:26 PM
Follow Us:
गुरुग्राम का अग्रवाल परिवार एक झटके में खत्म, Delhi Malviya Nagar Fire में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के होटल में लगी आग में गुरुग्राम का एक परिवार पूरी तरह से उजड़ गया।इस हादसे में सीए विवेक अग्रवाल, उनकी पत्नी तरजनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल और दो बेटियों जीविषा व वारिया की मौत हो गई। परिवार अपने परिवार के मुखिया राधेश्याम अग्रवाल के इलाज के लिए दिल्ली आया हुआ था।

बीमार पिता को देखने पहुंचे थे दिल्ली

समय जानकारी के अनुसार विवेक अग्रवाल के पिता राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में एडमिट है जिन्हें देखने के लिए पूरा परिवार दिल्ली आया हुआ था। सभी लोग मालवीय नगर के होटल में ठहरे हुए थे तभी आग लगने की घटना हुई और इस घटना में पूरा परिवार उजड़ गया।

फाइनेंशियल सेक्टर और समाजसेवा से जुड़ा था परिवार

विवेक अग्रवाल एक इंश्योरेंस कंपनी में फाइनेंशियल हेड के पद पर कार्यरत थे। वहीं उनकी पत्नी तरजनी अग्रवाल इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़ी थीं।

परिवार और पड़ोसियों ने बताया की तर्जनी अग्रवाल समाज सेवा में भी जुड़े हुए थे और वह गरीब बच्चों की मदद करती थी। परिवार की मौत के बाद घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दादा से मिलने आई थीं पोतियां

बड़ी बेटी जीविषा बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही थी। दादा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो वह तुरंत गाड़ी पकड़ कर दिल्ली आ गई क्योंकि वह अपने दादा से काफी अटैच थी ।

अस्पताल में भर्ती पिता को नहीं पता, परिवार अब नहीं रहा

इस घटना के बारे में अभी तक बीमार राधेश्याम अग्रवाल को कुछ भी नहीं करता है। रिश्तेदारों का कहना है कि उनकी तबीयत और ना बिगड़ जाए इसलिए उन्हें अभी तक घटना के बारे में नहीं बताया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now