गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली 30 दिन की पैरोल

On: May 26, 2026 6:54 PM
Follow Us:
RAM RAHIM 1

Best24News: अपनी दो शिष्याओं से रेप केस में दोषी में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट करे है। एकत् बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम को 30 दिन की पैरोल मिली हैं। वह सजा काटने के बाद 16वीं जेल से बाहर आएगा।Gurmeet Ram Rahim

जानिएक कब हुई थी सजा: बता दे कि अगस्त 2017 में, पंचकूला की एक कोर्ट ने उसे रेप के दो मामलों में दोषी ठहराया था। उसके बाद उसे 20 साल जेल की सज़ा सुनाई थी। इतना ही नहीं कोर्ट ने उसे हर पीड़ित को 15 लाख रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया। क्योकि सजा के जवाब में, उसके समर्थकों ने हंगामा किया और सेना के साथ जोरदार झड़प की थीं

झड़प में पंचकूला और सिरसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तथा डेरा प्रमुख को पंचकूला से एक चॉपर में एयरलिफ्ट करके रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया था। उसके बाद से ही वे रोहतक की सुनारिया जेल में रेप की सजा काट काट रहे है।


सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात: बता दे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम के पैरोल आने को लेकरजिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने जेल परिसर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है। जेल प्रशासन के मुताबिक इस बार पैरोल से आरे पर राम रहीम पैरोल के दौरान सिरसा में अपने डेरा हेडक्वार्टर में रहेगा। उसे अपने अनुयायियों को अपने डेरों में इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है, लेकिन वह उन्हें वर्चुअली संबोधित कर सकते है।Gurmeet Ram Rahim

जानिए कब ओर कैसे मिली पैरोल

=
  • 20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
  • 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
  • 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
  • 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।Gurmeet Ram Rahim
  • 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
  • फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
  • अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
  • 20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
  • 19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।

 

  • 13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।
  • अक्टूबर 2025 में चुनावों से पहली मिली पैरोल
  • 5 जनवरी 2026 में 40 दिन की पैरोल
  • 26 मई 2026 को 30 दिन की पैरोल

Gurmeet Ram Rahim का दबदबा कैसा है?

गुरमीत राम रहीम सिंह कई बार जेल से चुनावों से पहले बाहर आया है। यूपी के बागपत में वह कभी रहा, कभी सिरसा के डेरा में रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में उसके अनुयायी लाखों की संख्या में हैं। सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।  विपक्ष का एक धड़ा कहता रहा है कि राम रहीम को सरकार बचा रही है। सजा मिलने से अब तक 15 बार वह जेल से बाहर आ चुका है।Gurmeet Ram Rahim

राम रहीम के खिलाफ चल रह है कौन कौन से केस: राम रहीम सिंह पर अपने सैकड़ों फॉलोअर्स को नपुंसक बनाने में कथित तौर पर शामिल होने का एक और केस चल रहा है। हालांकि उसने कोट मे अपने व्यानों में उस पर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। अक्टूबर 2018 में उन्हें पंचकूला CBI कोर्ट ने जमानत दे दी थी। अक्टूबर, 2024 में, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस ऑर्डर को हटा दिया, जिसमें सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी से जुड़े 2015 के तीन केसों में डेरा चीफ के ट्रायल पर रोक लगा दी गई थी। Gurmeet Ram Rahim

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now