बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: फरीदाबाद से दिल्ली आने वालो के लिए ​खुशखबरी: जाम से मिलेगी राहत, इस चौके पर बनेगा स्लिप रोड

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: फरीदाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए बडी राहत की खबर है। लंबे समय जाम को झेल रहे लोगो को अब अब कालिंदी कुंज चौक पर…


Breaking News: फरीदाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए बडी राहत की खबर है। लंबे समय जाम को झेल रहे लोगो को अब अब कालिंदी कुंज चौक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने वाली है। इस समस्या को दूर करने के लिए कालिंदी कुंज चौक पर मुख्य सड़क से सटे हिस्से में मिट्टी डालकर नई स्लिप रोड का निर्माण शुरू किया गया है।

Advertisement

 

नई स्लिप रोड बनाने की तैयारी: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने चौक पर एक नई स्लिप रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे दिल्ली की ओर मुड़ने वाले वाहनों को रेड लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड पर मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे बनने के बाद फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने वाले वाहनों की संख्या में तेजी आई है। वाहन चालक तेज रफ्तार से आते हैं, लेकिन कालिंदी कुंज चौक पर पहुंचते ही ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि इस रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद, मीठापुर, जैतपुर, मोलड़बंद और ओखला-कालकाजी की दिशा में आने-जाने वाले लोगों को इस योजना से बड़ी राहत मिलेगी। स्लिप रोड तैयार होने के बाद कालिंदी कुंज चौक पर ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन भी फंस जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कालिंदी कुंज चौक पर मुख्य सड़क से सटे हिस्से में मिट्टी डालकर नई स्लिप रोड का निर्माण शुरू किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य चौराहे पर ट्रैफिक जाम को कम करना और वाहनों की आवाजाही को निर्बाध बनाना है। स्लिप रोड तैयार होने के बाद फरीदाबाद से दिल्ली की ओर मुड़ने वाले वाहनों को सीधे रास्ता मिलेगा, जिससे उन्हें रेड लाइट पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।Breaking News

बता दें कि इस रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद, मीठापुर, जैतपुर, मोलड़बंद और ओखला-कालकाजी की दिशा में आने-जाने वाले लोगों को इस योजना से बड़ी राहत मिलेगी। स्लिप रोड तैयार होने के बाद कालिंदी कुंज चौक पर ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।Breaking News

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp