रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana crime: पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह की रेवाडी से स्कॉर्पियो चोरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana crimeरेवाड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रेवाड़ी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि रेवाडी सेक्टर 3 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…


 

Haryana crimeरेवाड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रेवाड़ी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि रेवाडी सेक्टर 3 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह बावल की स्कॉर्पियो चोरी कर ले गए है।

बता दे कि उनकी स्कॉर्पियो रेवाडी सेक्टर 3 में कोठी के बाहर खड़ी थी। चोरी में स्कॉर्पियो को अपना निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

 

रेवाडी पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 2 बजे चोर स्कॉर्पियो के पास पहुंचे और उसका पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर गाड़ी चोरी कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

घटना का पता पूर्व मंत्री को सुबह उस समय लगा जब उन्होंने गाड़ी को मौके से गायब पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp