Flag March Rewari: रेवाड़ी धारूहेड़ा में पुलिस का बजा सायरन ?

On: May 9, 2026 2:46 PM
Follow Us:

Flag March Rewari: पुलिस के जवानों ने शुक्रवार शाम को आगामी नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार द्वारा किया गया। फ्लैग मार्च में प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक सूबे सिंह, प्रबंधक थाना रामपुरा पीएसआई संजय व सभी चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई।

शहर रेवाड़ी में फ्लैग मार्च नाई वाली चौक से शुरू कर अग्रसेन चौक, बस स्टेंड, अम्बेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, कंकरवाली व थाना रामपुरा से एरिया में निकाला।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है।

चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now