Fire News: बावल के बाद धारूहेड़ा में भी लगी भयंकर आग?

On: May 19, 2026 6:36 PM
Follow Us:
Fire News: बावल के बाद धारूहेड़ा में भी लगी भयंकर आग?

Fire News: धारूहेड़ा: मंगलवार दोपहर बावल की एक कंपनी में भयंकर आग लग गई जहां रेवाडी धारूहेड़ा व बावल की फायर बिग्रेड की टीमे आग बुझाने में लगी हुई है इसी बीच शाम को आलमगिरपुर स्थित टेक्समो इलेक्ट्रिक मोटर के वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही धारूहेडा व रेवाड़ी से दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल दमकल की टीमे आग बुझाने पर लगी हुई हैं।Fire News

तीन शिफ्टों में होगा है काम: बता दे यहां पर इलेक्ट्रिक स्कूटी तैयार की जाती है तथा यहीं पर स्टॉक के लिए गोदाम भी बनाया हुआ है। तीन शिफ्टों में करीब 100 कर्मचारी कार्यरत है। जिस समय आग लगी उस समय वेयरहाउस में फिलहाल 60 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत थे। आग लगने के बाद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

बता दे आलमगिरपुर में टैक्समो इलैक्टिक मोटर की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी असंबनल की जाती है यही पर दो मंजिला गौदाम भी जिसमें तैयार स्कूटी, बैट्रिया व अन्य सामान रखा हुआ था। मंगलवार करीब सवा पांच बजे नीचे की मंजिल में धुआ दिखाई दिया कि देखते ही देखते आग से ने भंयकर रूप धारण कर लिया। कपंनी मालिक दीपक ने बताया कि पहले अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से बढती ही चली गई।Fire News

लाखों को हुआ नुकसान: बता दे कि वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रिक स्कूटी और अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक टीमें फिलहाल टीमें आग बुझाने में लगी हुई है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now