गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Haryana: हरियाणा में पिता ने पहले अपने बेटा-बेटी को किया बेहोश, फिर कर दिया ऐसा कांड; थाने पहुंचा मामला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा के भिवानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के गांव धनाना में एक बाप ने अपने बेटा और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी।…


Haryana: हरियाणा के भिवानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के गांव धनाना में एक बाप ने अपने बेटा और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisement

गांव धनाना में सुभाष पुत्र आजाद ने अपने ही बेटे बसंत उम्र 17 तथा बेटी आरुषि उम्र 16 की निर्मम हत्या कर दी। जांच सामने आया है कि आरोपी सुभाष ने पहले दोनों बच्चों को कोई नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी ने दोनों मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुभाष को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp