google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Electric Scooter Fire: गर्मियों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में हो सकता है ब्लास्ट! यहां जाने बचाव के तरीके | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Electric Scooter Fire: गर्मियों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में हो सकता है ब्लास्ट! यहां जाने बचाव के तरीके

Written by: Best24News

Published:

Electric Scooter Fire:गर्मियों का मौसम वैसे ही परेशानी भरा होता है। इस मौसम में हर चीज बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। ऐसे में कुछ सामान ऐसे हैं, जिनमें आग लगने का…


Electric Scooter Fire:गर्मियों का मौसम वैसे ही परेशानी भरा होता है। इस मौसम में हर चीज बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। ऐसे में कुछ सामान ऐसे हैं, जिनमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें से Electric Scooter भी एक है जिसमें आग लगने की संभावना ज्यादा बढ जाती है। पिछले कुछ सालाें में Electric Scooter में आग लगने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी Electric Scooter है तो जरूर से सावधानी बरतें ताकि आग नहीं लगे।

Advertisement

 

Electric Scooter Fire: आजकल तेज गर्मी के कारण आपकी Electric Scooter में किसी कारण से आग लग सकती है। ऐसी खबरें कई बार सुनने को मिलती हैं कि Electric Scooter में आग लग गई। कई बार तो इसकी बैटरी भी फट जाती है, जिससे अचानक से ब्लास्ट हो जाता है। ऐसे में आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि इस तरह से हादसो से बचा जा सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Electric Scooter Fire सावधानिया:

  • Electric Scooter के चार्जर व बैटरी अच्छी कंपनी के खरीदने
  • कई बार लोकल चार्जर या बैटरी के ओवरहीट होती है
  • हमेंशा अच्छी क्वालिटी के चार्जर व बैटरी का इस्तेमाल करें
  • बैटरी को ज्यादा समय चार्ज नहीं करें
  • घटिया बैटरी क्वालिटी, गलत चार्जिंग तरीका न अपनाएं

Electric Scooter में ब्लास्ट होने से बचाव के तरीके

तेज गर्मी में अपनी Electric Scooter को बचाने के लिए आपको इसे कभी भी धूप में पार्क नहीं करना चाहिए। धूप में Electric Scooter खड़ा करने से इसमें आग लगने का खतरा बढ़ सकता है क्योंकि इसकी बैटरी अ​धिक गर्म होने से फट सकती है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

बैटरी को ज्यादा देर तक चार्ज नहीं करें। पूरी रात बैटरी को चार्ज नहीं करें। काफी हादसे चार्जिंग के समय होते हैं। इसके अलावा Electric Scooter को चार्ज करने के लिए खुले व हवादार जगह का चुनाव करना चाहिए।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp