Election News: धारूहेड़ा में कौन बनेगा चेयरमैन, यहां जाने अंतिम सर्वे

On: May 11, 2026 6:21 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में कौन बनेगा चेयरमैन, यहां जाने अंतिम सर्वे

Election News: हरियाणा में नगर निकाय के चुनावो को लेकर रविवार को मतदान प्रकिया जारी है। आज शाम को चेयरमैन व पार्षदों केा भविष्य ईवीम में बंद हो जाएगा। इस बार चेयरमैन पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। सबसे अहम बता यह है कि इस बार भाजपा ने इस सीट को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी व राव इद्रंजीत स्वयं यहां पर दो बार भाजपा के प्रचार के लिए मैदान में आए थे।

बता दे इस बार धारूहेड़ा में करीब 23 हजार मतदाता है। पिछली बार धारूहेड़ा में 22 हजार मतदाता थे तथा 16 हजार 245 ने मतदान किया था। मदतान प्रतिशत 73 रही थी। इस बार मतदाता 23 हजार से ज्यादा हो गए है अगर 75 फीसदी मतदान हो जाता है तो इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।Election News

 

धारूहेड़ा में भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा : सत्ता और पॉवरफुल नेताओं का साथ, पांच साल तक वाइस चेयरमैन की भूमिका के चलते धारूहेड़ा में अच्छी पकड। सामाजिक संगठनो, आरएसएस का सहयोग मिलपे से पार्टी व संगठन की गतिविधियों से जुडाव होने के चलते मजबूत पक्ष माना जा रहा है। राव इंद्रजीत समर्थक होने से भितरीघात की संभावना है। लेकिन टिकट नही मिलने पर रूठो में मनाने में क्या राव साहब कामयाब हुए या नहीं यह तो 13 मई को पता चल पाएगा।

धारूहेड़ा में भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा . कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज
उम्मीदवार अजय जांगड़ा . कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज

धारूहेड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज : नगर पालिका बनने से पहले धारूहेड़ा की राजनीति में परिवार की सक्रियता, कैप्टन अजय यादव से नजदीकी मजबूत पक्ष है। ससुर अभय यादव दो बार धारूहेड़ा के सरपंच व जिला पार्षद रहने के चलते वोट बैंक पर कब्जा। कप्टान खेमें के चलते बिना दबाब के आसानी से चेयरमैन की टिकट हासिल। विधायक चिरंजीव राव का चुनाव प्रचार में सहयोग, लेकिन कोई बडा चुनाव प्रचारक नहीं होने से दबदबा कम रहा।

धारूहेड़ा में अजय जांगडा एकतरफा या नही: हालांकि धारूहेड़ा में निर्दलीय चुनाव में उतरे निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव और बाबू लाल लांबा ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। क्योंकि धारूहेड़ा में अहीरों को वोट बैंक काफी है। ऐसे में अहीर से चार प्रत्याशी होने का फायदा अजय जांगडा को मिलने की उम्मीद है।Election News

लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व हरियाणा के सीएम की रैली ने इस मुकाबले को आसान बना दिया है। दो बार धारूहेड़ा में आई आरती रात के संबोधन व अपील ने भाजपा को वोट बैंक काफी बढ गया है। अब सवाल यह है जितने ज्यादा वोट अन्य अहीर प्रत्याशी लेंगे इतना ही ज्यादा बढत भाजपा को मिल सकती हैंElection News

नोट: बेस्ट24न्यूज किसी के जीत का दावा नहीं करता है न ही किसी के हार कारणों का प्रचार करता है। मतदान के समय कुछ मतदाताओं से हुई बातचीत अपने सर्वे के हिसाब से ये जानकारी दे रहा है।Election News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now