Drink and Drive Campaign: रेवाड़ी में 1500 से ज्यादा वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

रेवाड़ी पुलिस ने जिले में गत 01 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक ड्रिंक एंड ड्राइव अभियाल चलाया। इस अभियान के
प्रकाशित: 8 December 2025, 7:41 PM
Drink and Drive Campaign: रेवाड़ी में 1500 से ज्यादा वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान: रेवाड़ी में 1500 से ज्यादा वाहन चालकों पर कसा शिकंजा।

रेवाड़ी पुलिस ने जिले में गत 01 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक ड्रिंक एंड ड्राइव अभियाल चलाया। इस अभियान के चलते वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। Drink and Drive Campaign

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 41 वाहन चालकों के चालान किए है।Drink and Drive Campaign

अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

SP Rewari  हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 2 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।Drink and Drive Campaign

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1055 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।Drink and Drive Campaign

जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।Drink and Drive Campaign

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now