Breaking news
IGP ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
Home Haryana News Dharuhera Voter List: जागा चुनाव विभाग, दोबारा Upload की मतदाता सूची,...

Dharuhera Voter List: जागा चुनाव विभाग, दोबारा Upload की मतदाता सूची, फटाफट चैक करे अपनी वोट

VOTER LIST

Dharuhera Voter List (Best24News) धारूहेड़ा: धारूहेड़ा वासियो के बडी राहत भरी सूचना आई है। जहां कल वार्डबंदी के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने धारूहेड़ावासियों की नींद उड़ा दी थी । क्योंकि उपायुक्त की ओर से 27 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में भारी गड़बड़ी सामने आई, जिसमें 900 से ज्यादा मतदाताओं के नाम वार्ड 5 में जोड़ दिए गए थे।Dharuhera Voter List

इस सूची में चेयरमैन और कई पार्षदों के नाम भी शामिल थे। उपायुक्त की ओर से दोबारा से अपडेट सूची लोढ करवा दी गई है। दोबारा वोटर लिस्ट लोढ करने के बाद मतदाताओ ने राहत की सांस ली है। अब देखना यह है इस सूची में कितना बदलाव किया हैै।

नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने

सुबह से ही लोग रहे परेशान: बता दे मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते सुबह से ही लोग परेशान नजर आए और लगातार बीएलओ व नगर पालिका कार्यालय में फोन कर शिकायतें दर्ज कराई जाने लगीं। खासतौर पर वार्ड 8 से 12 तक करीब 800 वोट और अन्य वार्डों के 100 से ज्यादा वोट वार्ड 5 में शिफ्ट हो गए थे। एक ही वार्ड में इतनी बड़ी संख्या में वोट ट्रांसफर होने से प्रशासन की भी नींद उड़ गई और तुरंत मामले की जांच शुरू की गई। चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह की तकनीकी खामी ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

​​शिकायत के बाद जागा प्रशासन: जब बार बार नपा टीम के पास शिकायतें पहुंची तो प्रशासन की नींद टूटी। हालांकि, शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार शाम को तुरंत कार्रवाई करते हुए खामियों को सुधार लिया और दोबारा सभी वार्डों की सही मतदाता सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी। संशोधित सूची आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।Dharuhera Voter List

तकनीकी खामी के कारण काफी वोट वार्ड 5 में शिफ्ट हो गए थे, जिससे वार्ड 10 में मतदाताओं की संख्या 2025 तक पहुंच गई थी। अब सूची को अपडेट करके दोबारा से पोर्टल पर लोड करवा दिया है।
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

 

 

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version