Breaking News: धारूहेड़ा: भिवाड़ी रीको प्रशासन ने बुधवार रात को हरियाणा राजस्थान के गांव आकेडा के बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान की टीम ने आकेडा से भिवाड़ी को जोड़ने वाले मेन रोड और नाले को बंद कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
पहले भी किया था बंद: बता दे करीब एक साल पहले राजस्थान नाले व मैन रोड को बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद मिट्टी बहने से दोबारा आवागमन हो गया था लेकिन एक बार फिर राजस्थान ने बुधवार रात को मैन रोड और नाले को बंद कर दिया गया है।

रैप हटाने को लेकर ले रहे बदला: बता दे राजस्थान का काला पानी एक बार फिर अलवर बाईपास पर जमा होने लग गया है। ऐसे में भिवाड़ी प्रशासन राजस्थान की सीमा से सटे गांव आकेडा के मैन रोड को बंद का दिया है। वो चाहते है जब हरियाणा के लोग परेशान होगे तो अपने आप ही रैंप हटा देंगे।Breaking News
समाधान की बजाय छोटी हरकते: आकेडा की पूर्व सरपंच मीता देवी, वेद प्रकाश, ओमप्रकाश, ब्लॉक समिति मेंंबर कृष्ण यादव का कहना है ये राजस्थान की छोटी हरकते है। जो पानी अलवर बाइपास पर पहुंच है बिना बारिश के उसे रोकना चाहिए।
मैन रोड बंद होने से स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं नाले को बंद किए जाने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या ओर गंभीर हो गई है। अशोक कुमार सरपंच आकेडा