Home Haryana News Haryana School Holidays: समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित, इस दिन...

Haryana School Holidays: समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित, इस दिन से बंद होंगे सरकारी स्कूल

समय से पहले गर्मियों की छुट्टियां घोषित, इस दिन से बंद होंगे सरकारी स्कूल

Haryana School Holidays: हरियाणा में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। कई जिलों में तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है ऐसे में लोगों की परेशानियां भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग में फैसला लिया है कि इस बार स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले हो जाएगी।

 25 तारीख से बंद हो जाएंगे स्कूल 

हरियाणा में इस बार 25 तारीख से स्कूलों में छुट्टियां घोषित हो रही है वहीं 30 जून तक स्कूल में छुट्टियां रहेगी। शिक्षा विभाग के द्वारा लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए समय से पहले स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर चंडीगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमें समय से पहले स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया।

 

हर साल से पहले शुरू होंगी छुट्टियां

आमतौर पर हरियाणा के स्कूलों में जून महीने की शुरुआत में गर्मियों की छुट्टियां होती थीं,
लेकिन इस बार मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने समय से पहले अवकाश घोषित किया है।
लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते अभिभावकों की चिंता भी बढ़ रही थी।

स्कूलों की सुविधाओं पर भी हुई समीक्षा

बैठक के दौरान सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 स्कूल में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक ( Haryana School Holidays)

शिक्षा विभाग के द्वारा फैसला लिया गया है कि अब स्कूलों में शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर सख़्ती से आदेश जारी किया गया है। कोई भी शिक्षक अगर पढ़ाई के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस नियम को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version