Home Rewari News Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला

Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला

तेज रफ्तार बाइक में बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Rewari Accident News: कोसली में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 58 साल के बुजुर्ग को रात के अंधेरे में बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग के मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान सुरेहली गांव निवासी सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। सामने जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रात के अंधेरे में अपने घर लौट रहे थे तभी एक पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

गांव लौटते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया की सत्यप्रकाश रोज की तरह पैदल गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक तेज गति से आई बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने सत्य प्रकाश को संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी हालत काफी गंभीर थी और चंद मिनट में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सत्य प्रकाश के अचानक मौत होने से उनके घर में कोहराम मच गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागा बाइक चालक

हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात का समय होने के कारण चालक अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नाहड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आरोपी की पहचान, तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाहड़ चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version