Dharuhera News: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी सोसायटी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ 25 मई से होने जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय कथा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।
पहले दिन कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा बाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला, शिव विवाह जैसे आयोजन शामिल रहेंगे।
31 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।कार्यक्रम में कथावाचक श्री गोपाल जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराएंगे। Dharuhera News
