Home Rewari News Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस...

Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव

जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव

Rewari News: रेवाड़ी की रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा भुज और दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी के रेल यात्रियों को होने वाला है। यह नई ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी रखेगी जिससे सफर के दौरान लोगों को काफी फायदा होगा।

इस ट्रेन का जल्द उद्घाटन होगा। जी हां 22 तारीख से जालौर से शाम 4:30 बजे यह ट्रेन खुलेगी और रास्ते में विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन देर रात जयपुर पहुंचेगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी।

नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन में होंगे 18 कोच (Rewari News)

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 1 गार्ड कोच और 1 पावरकार शामिल रहेंगे।

रेलवे की इस नई पहल से रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली और गुजरात की ओर यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version