Bhiwadi News: मां बच्चों के रिश्ते को दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कहा गया है। अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को कहते सुना होगा की माँ खुद दुख सह सकती है लेकिन बच्चों को दुख नहीं दे सकती। लेकिन भिवाड़ी से एक ऐसी घटना सामने आई है जो मां बच्चों के रिश्ते पर दाग लगा दी है। जिले के कप्तान चौक स्थित श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को जब ससुराल वालों ने मायके नहीं जाने दिया तो गुस्से में उसने अपनी 8 साल की मासूम बेटी को तेजाब पिला दिया।
मासूम की हुई मौत
मां ने जब मासूम बच्ची को तेजाब पिलाया तो उसकी हालत गंभीर हो गई जिसके बाद उसे अलवर के शिशु चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। दो दिनों तक मासूम बच्ची जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ती रही इसके बाद उसकी मौत हो गई। अब महिला के पति मोहित ने महिला के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
बच्ची का पिता मोहित एक सोलर कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है और जब यह घटना हुई तो वह अपने काम पर गया था। मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन हमने मायके जाने से मना कर दिया जिसके बाद उसने बच्ची को तेजाब पिला दिया।
जानिए पूरा मामला
मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे सोमवार को मायके छोड़ने की बात कही लेकिन उसने समझाया की छुट्टी नहीं मिल रही है छुट्टी मिलते ही मैं तुझे मायके पहुंचा दूंगा। इसके बाद दोनों के बीच कहां सुनी हो गई और गुस्से में पत्नी ने अपनी बच्ची को तेजाब पिला दिया। तेज पीने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई।
दो दिनों तक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही आखिरकार बुधवार की देर रात बच्ची ने दुनिया का अलविदा कह दिया। पति के बयान के बाद महिला पर केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
