Rewari Breaking News: रेवाड़ी शहर में होमगार्ड ( गृह रक्षी ) को बहाली कराने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है, जिसमें ACB टीम ने बृहस्पतिवार को होम गार्ड कमांडेंट को पचास हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी से कार्यालय में अफरा तफरी मच गई।Rewari Breaking News
जानिए क्यों मांगी थी रिश्वत: बता दे कि रेवाड़ी के गांव नांगल ऊगरा के रहने वाले होमगार्ड सुरेश को फिलहाल नोकरी हटा दिया गया था। होमगार्ड को रेवाड़ी कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड कमांडेंट ( इंस्पेक्टर) सुधीर ने उसे बहाल कराने का झांसा दिया।Rewari Breaking News
उसका कहा कि अगर वह एक लाख रूप्ए दे देगा उसे नोकरी से बहाल कर दिया जाएगा । पीड़ित बहाली के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहा था। वह इतने ज्यादा पैसे देने में सक्षम ही नहीं था।Rewari Breaking News
50 हजार रुपये के साथ काबू: होमगार्ड सुरेश ने परेशान होकर इसकी शिकायत एसीबी टीम को दी। शिकायत के बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पीड़ित बृहस्पतिवार को पचास हजार रुपये देने की योजना बनाई।Rewari Breaking News
निर्धारित योजना के तहत होमगार्ड ने जैसे ही कमांडेट को 50 हजार रुपये दिए जो एसीबी टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है।
