Dharuhera News: जय बाबा सैयद ट्रस्ट ने नव निर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित

On: May 16, 2026 3:53 PM
Follow Us:
Dharuhera News: जय बाबा सैयद ट्रस्ट ने नव निर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित

धारूहेड़ा: जय बाबा सैयद ट्रस्ट की ओर से नव निर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने वाले पार्षदों को फुल मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस बार धारूहेडा में 18 वार्डो पर चुनाव हुए .Dharuhera News

ट्रस्टे के प्रधान गोविंद ने बताया कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

जय बाबा सैयद ट्रस्ट ने नव निर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित
जय बाबा सैयद ट्रस्ट ने नव निर्वाचित पार्षदों को किया सम्मानित

समस्याओ को लेकर किया मंथन: ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही शहर का समग्र विकास संभव है। नव निर्वाचित पार्षदों ने भी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस दौरान शहर की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सड़क जैसी समस्याओं पर भी मंथन किया गया।Dharuhera News

दी शुभकामनाएं: टीम ने नव निर्वाचित पार्षदो को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर बजलीत, आशीष, सन्नी, विजय, सुनील , भूदेव अनलि आदि मौजूद रहे।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now