शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Dharuhera: तेज रफ्तार पिकअप ने​ भिवाडी मोड पर रेहडी संचालक को कूचला

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera: सोहना​ भिवाडी रोड पर महेश्वरी के पास एक पिकअप की चपेट में आने चूडी बेचने वाले रेहडी संचालक की मौत हो गई। थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में यूपी…


Dharuhera: सोहना​ भिवाडी रोड पर महेश्वरी के पास एक पिकअप की चपेट में आने चूडी बेचने वाले रेहडी संचालक की मौत हो गई।
थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फिरोजाबाद के रहने अकबर अली ने बताया कि वह तथा उसका पिता अख्तर अली महेश्वरी में किराये पर रहते है।

Advertisement

दोनो रेहडी पर चूडी बेचने का काम करते है। उसने बताया कि शनिवार शाम को वे चूडी बेचकर भिवाड़ी मोड़ राजस्थान से अपने किराये के मकान में जा रहे थे। जगदम्बा फर्नीचर दुकान के पास पहुंचे तो ​एक पिकअप चालक ने उसके पिता अख्तर की रेहडी का टक्कर मार जिससे रहेडी पलट गई तथा वह घायल हो गया।

उसने व आस पास के लोगो ने उसके पिता को भिवाडी भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp