सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए चेतावनी, स्मॉग ने ढका शहर, बारिश दो दिन बाद दे सकती है ताजगी और सफाई

Written by: Best24News

Published:

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और ठंड से परेशान हैं। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है। सुबह के समय आसमान में…


Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए चेतावनी, स्मॉग ने ढका शहर, बारिश दो दिन बाद दे सकती है ताजगी और सफाई
Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए चेतावनी, स्मॉग ने ढका शहर, बारिश दो दिन बाद दे सकती है ताजगी और सफाई
Google News Follow us on Google

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और ठंड से परेशान हैं। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है। सुबह के समय आसमान में धुंध की चादर छा रही है। दिवाली के बाद प्रदूषण के साथ ठंड में भी इजाफा हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होता है, जबकि दिन में सूरज की गर्मी अभी भी महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हिमालयन रीजन में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रह सकता है। रविवार को सुबह मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं। सुबह धुंध छाए रहने की भी संभावना है। 27 और 28 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान सुबह और देर रात हल्की धुंध या कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 17 डिग्री रहा। रिज, पाल, लोधी रोड और आयानगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 255 रहा। कई इलाकों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 400 पार गया। दिल्ली से सटे शहरों में गाजियाबाद 243, नोएडा 239, ग्रेटर नोएडा 258, गुरुग्राम 248 और फरीदाबाद 255 एक्यूआई के साथ जहरीली हवा का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp