सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का कहर, दिसंबर में शीतलहर और कोहरे के चलते होगी परेशानी

Written by: Best24News

Published:

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि एनसीआर के इलाकों में यह…


Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का कहर, दिसंबर में शीतलहर और कोहरे के चलते होगी परेशानी
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का कहर, दिसंबर में शीतलहर और कोहरे के चलते होगी परेशानी
Google News Follow us on Google

Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि एनसीआर के इलाकों में यह 9 से 11 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। तेज हवाओं की वजह से ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है। हालांकि दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिलती है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिकेगी, ऐसा नहीं लगता। दिसंबर के शुरू होते ही मौसम में और बदलाव आने वाला है। दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर में न केवल भीषण ठंड बल्कि शीतलहर और घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

शनिवार सुबह दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड रही। दिन के साथ धूप खिल गई है जिससे थोड़ी गुनगुनाहट महसूस हो रही है। लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। शहर में धुंध छाई हुई है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन में धूप के कारण तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर बढ़ जाएगी।

एनसीआर का मौसम

एनसीआर में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच है। तेज हवाओं के कारण सुबह-शाम और ज्यादा ठंड लगती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास है। गाजियाबाद और नोएडा में तापमान थोड़ा ज्यादा है, लेकिन ठंड का असर वहां भी बना हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

नवंबर में कैसा रहा मौसम?

नवंबर में दिल्ली में ठंड जल्दी दस्तक दे गई थी। इस साल नवंबर की ठंड ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। दिन में धूप के बावजूद सुबह-शाम कंपकंपाती ठंड ने लोगों को परेशान किया। तेज हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में सुबह और शाम को घना कोहरा भी छा सकता है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। शीतलहर चलने की भी संभावना बनी हुई है। इस सर्दी में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp