सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक! पश्चिमी विक्षोभ से आज हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

Written by: Best24News

Published:

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब तेजी से करवट बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। लोग जैकेट और शॉल पहनकर बाहर निकल रहे हैं।…


Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब तेजी से करवट बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त अब ठिठुरन महसूस होने लगी है। लोग जैकेट और शॉल पहनकर बाहर निकल रहे हैं। दिन में धूप का असर भी पहले जैसा तेज नहीं रहा। ऐसा लगने लगा है कि सर्दी ने धीरे-धीरे अपनी एंट्री कर दी है। आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़ने वाली है क्योंकि शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

आज का मौसम रहेगा ठंडा और सुहावना

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। दिल्ली में आज कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सुबह के समय अब ठंडी हवाओं का एहसास साफ तौर पर किया जा सकता है। बादलों की आवाजाही लगातार जारी है जिससे सूरज की किरणें ज्यादा देर तक नहीं टिक पा रहीं। सोमवार को जहां दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था वहीं आज यह घटकर 28 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान शहर में लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

दिल्ली के आसपास के इलाके जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुबह-शाम ठंड का असर दिखने लगा है। दिन में जब सूरज निकलता है तो कुछ देर के लिए गर्माहट महसूस होती है लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं फिर से चलने लगती हैं। लोगों ने अब हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।

तापमान में लगातार गिरावट

गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा और सुहावना बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp