सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानियां, जानें आज का मौसम

Written by: Best24News

Published:

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर राजधानी पर पड़ रहा है। इस वजह से तापमान लगातार गिर…


Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर राजधानी पर पड़ रहा है। इस वजह से तापमान लगातार गिर रहा है। खासतौर पर रात के समय पारे में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड के साथ-साथ कोहरा और प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में सर्द हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति महसूस हो रही है। लेकिन दिन के समय धूप अच्छी खासी निकल रही है, इसलिए दिन में ज्यादा ठंड का एहसास नहीं होता।

Advertisement

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के वक्त कई इलाकों में धुंध और कोहरे की परत छाई रही। दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहेगा। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह और रात को कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क और यातायात प्रभावित हो सकते हैं। प्रदूषण का स्तर भी काफी ज्यादा बना हुआ है और आज सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 392 दर्ज किया गया जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है।

अगले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

आगामी पांच दिनों तक दिल्ली में मौसम में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 20 से 24 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस समय के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

ठंड और प्रदूषण से बचाव जरूरी

शीतलहर के बीच लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। साथ ही प्रदूषण के कारण सांस की बीमारी हो सकती है, इसलिए मास्क पहनना और बाहर जाने से बचना चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण और कोहरे का संयोजन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp