शनिवार, 14 नवम्बर 2026

Delhi Crime: दिल्ली में 18 साल के युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह पकड़ा

Written by: Sunil Rajput

Published:

Delhi Crime: दिल्‍ली के स्वामीनारायण मार्ग पर 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 18 साल के युवक आर्यन को चार आरोपियों ने मोबाइल छीनने…


Delhi Crime: दिल्ली में 18 साल के युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह पकड़ा
Delhi Crime: दिल्ली में 18 साल के युवक की चाकू से हत्या, पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगालकर गिरोह पकड़ा
Google News Follow us on Google

Delhi Crime: दिल्‍ली के स्वामीनारायण मार्ग पर 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 18 साल के युवक आर्यन को चार आरोपियों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब आर्यन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू मार दिया। घायल अवस्था में आर्यन सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन 2 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच में हत्या की धाराओं में बदलाव

शुरुआत में पुलिस ने केस गंभीर चोट पहुंचाने के तहत दर्ज किया था। लेकिन आर्यन की मौत के बाद इसे हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। पुलिस ने कहा कि अब केस मर्डर के नजरिए से देखा जा रहा है और जांच तेजी से चल रही है।

CCTV फुटेज से मिली अहम जानकारी

घटना का कोई सीधा गवाह नहीं था इसलिए पुलिस को जांच में दिक्कत आई। लेकिन पुलिस ने 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में चार संदिग्ध शास्त्री नगर की ओर भागते दिखे। यह फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुए।

ये भी पढ़ें:Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR

फुटेज जांच में पता चला कि आरोपियों ने घटना से पहले कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास से स्कूटर चोरी किया था। इसके बाद वे शास्त्री नगर में एक और स्नैचिंग की घटना में शामिल थे। इसका मतलब यह गिरोह लगातार अपराध कर रहा था।

आरोपियों की गिरफ्तारी 

4 दिसंबर को पुलिस ने 19 वर्षीय रोशन को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी किया गया स्कूटर बरामद हुआ। पूछताछ में रोशन ने बताया कि उसने ही आर्यन से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी और विरोध करने पर चाकू मारा। चाकू ऑनलाइन 400 रुपये में खरीदा गया था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

रोशन के साथ दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी भी पकड़े गए। सभी आरोपी स्कूल ड्रॉपआउट और नशे की लत से पीड़ित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात के कपड़े चप्पल और चाकू फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

यह हत्या दिल्ली में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम पर एक बार फिर सवाल उठा रही है। पुलिस गैंग के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp