मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

कोसली के चिराग यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Written by: हर्ष चौहान

Published:

कोसली / रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के उपमंडल कोसली के रहने वाले होनहार युवा चिराग यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में सफलता का…


कोसली के चिराग यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
कोसली के चिराग यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Google News Follow us on Google

कोसली / रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के उपमंडल कोसली के रहने वाले होनहार युवा चिराग यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। चिराग यादव ने ऑल इंडिया 354वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से कोसली क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

बीटेक (B.Tech) की डिग्री हासिल कर चुके चिराग यादव अब चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में एक वर्ष के कड़े प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। चिराग यादव का पूरा परिवार देशसेवा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वयं भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चिराग ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने दादाजी की प्रेरणा को ही दिया है।
पिता शिवराज यादव कोसली के नागरिक अस्पताल में सीनियर फार्मासिस्ट अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथ माता नीलम गृहिणी हैं।

छोटे भाई विजय यादव पहले से ही भारतीय सेना में सेवारत होकर देश की रक्षा कर रहे हैं।
चिराग के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चिराग के ताऊ गजेंद्र यादव, विनोद यादव (भारतीय वायुसेना) तथा सुभाष सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने चिराग को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

 

 

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp