गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

हरियाणा में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस और ग्रामीणों में जमकर झड़प

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के (Haryana crime)  बीच बड़ा टकराव हो गया। जानकारी के अनुसार सीआईए पुन्हाना टीम गांव फुसेता अमीनाबाद में…


Chaos erupts in Haryana over arrest of wanted accused, police and villagers clash
हरियाणा में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस और ग्रामीणों में जमकर झड़प
Google News Follow us on Google

हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के (Haryana crime)  बीच बड़ा टकराव हो गया। जानकारी के अनुसार सीआईए पुन्हाना टीम गांव फुसेता अमीनाबाद में किसी पुराने मामले में वांछित चल रहे रियाज पुत्र रफीक अहमद को दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने रियाज को हिरासत में ले भी लिया, लेकिन इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और इसके बाद मामला हाथापाई में बदल गया।

Advertisement

 

वीडियो वायरल: बता दे स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम (Mewat crime News) पर पथराव और गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है। झड़प में पुलिसकर्मियों के साथ कई ग्रामीणों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान पुलिस की ओर से फायरिंग भी की गई, हालांकि इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

पुलिस से युवक को झुडवाया: पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने गांव में स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने वांछित को हिरासत मे ले लिया था लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस ने हाथापाई करके उसे छुडा लिया गया।

ये भी पढ़ें:PM Modi के सुशासन व राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धारूहेड़ा में विशाल भंडारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp