जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

On: May 25, 2026 8:18 PM
Follow Us:
जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

धारूहेड़ा: प्रतिभाशाली छात्रा वेदिका ने जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार की कक्षा 12वीं की छात्रा वेदिका पुत्री दीपचंद को भारत सरकार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार देकर किया सम्मानित: जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वेदिका को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का विषय “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” था, जिसमें वेदिका ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से जनगणना के महत्व को बेहद रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत: विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने छात्रा वेदिका, उसके अभिभावकों तथा कला अध्यापिका श्रीमती मंजीत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेदिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now