रविवार, 15 नवम्बर 2026

NH 48 Dharuhera पर खड़े ट्राले से कार टकराई, राजस्थान के एक व्यक्ति की मौत, चालक सहित दो घायल

Written by: सुनील चौहान

Published:

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निखरी ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से तेज रफ्तार कार जा टकराई।…


NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निखरी ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।NH 48 Dharuhera

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान झुंझुनू के गांव सिरसला के रहने वाल राकेश, उसका भाई ओमप्रकाश कार से जयपुर की तरफ जा रहे थे। झुंझुनू का रहने वाला सतबीर कार चला रहा था। जैसे ही उनकी कार निखरी ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।NH 48 Dharuhera

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

हादसे में राकेश 41 मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। घायलों को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है तथा घायल ओमप्रकाश के ब्यान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp