सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

शहीदी दिवस पर धारूहेड़ा में भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का…


शहीदी दिवस पर धारूहेड़ा में भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
शहीदी दिवस पर धारूहेड़ा में भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महान शहीदों को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा और वैचारिक विरासत हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और देश की कई समस्याओं का समाधान उनके विचारों में निहित है।

शहीदी दिवस पर धारूहेड़ा में भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
शहीदी दिवस पर धारूहेड़ा में भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि भगत सिंह के विचारों को आम जनता तक व्यापक स्तर पर पहुंचाना समय की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी उनमें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सके। लोगो भगत सिंह अमर रहे नारे भी लगाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव, उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, कामरेड रमेश चंद्र एडवोकेट, प्रेम फौजी, धीरज सैनी, पार्षद राजकुमार, अंतर पांचाल, गोपाल, जीतन, नवीन अग्निहोत्री, दलीप सिंह, अजय मेहरा, दीपक, रवि व दिनेश गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp