रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Sonipat Metro Update: सोनीपत में मेट्रो को लेकर जमीन का सर्वे हुआ शुरू, जानें कितने बनेंगे मेट्रो स्टेशन, दिल्ली और नोएड़ा से होगी कनेक्ट

Written by: Best24News

Published:

Sonipat Metro Update: दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो विस्तार होगा। इसके लिए दिल्ली रिठाला से होते हुए नरेला-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाया जाएगा, सोनीपत के सेक्टर-7 तक आएगा। इस प्रोजेक्ट…


Sonipat Metro Update: दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो विस्तार होगा। इसके लिए दिल्ली रिठाला से होते हुए नरेला-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाया जाएगा, सोनीपत के सेक्टर-7 तक आएगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

Advertisement

खबरों की मानें, तो लाइन का काम शुरू करने से पहले सोनीपत मेट्रो के लिए जमीन का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, लोगों ने मांग है कि इसका मेट्रो का विस्तार सोनीपत शहर तक किया जाए। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। फिलहाल, मेट्रो के लिए जमीन की पहचान और सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी की डीपीआर तैयार की जाएगी। जिसे फाइनल मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को भेजा जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि अगर ये सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाएंगी, तो मेट्रो निर्माण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

दरअसल, दिल्ली के रिठाला-नरेला-नाथूपुर मेट्रो प्रोजेक्ट पर करीब 6,230 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिसमें से करीब 5,685.22 करोड़ रुपये दिल्ली में खर्च होंगे। जबकि, 545.77 करोड़ रुपये हरियाणा में खर्च किए जाएंगे।

योजना के तहत पहले मेट्रो को सोनीपत के नाथूपुर तक लाने की प्लानिंग थी, लेकिन, अब इसका विस्तार सेक्टर-सात तक करने का प्रस्ताव है, ताकि शहर के ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो की सुविधाओं का लाभ उठा सके।

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

दिल्ली के रिठाला से सोनीपत के नाथूपुर का मेट्रो कारिडोर 27.310 किलोमीटर लंबा है।
-इस पर 22 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होगा। जबकि, 21 एलिवेटटेड स्टेशन प्रस्तावित किए गए है।
-सोनीपत में मेट्रो रूटो 05 किलोमीटर की बढ़ने की उम्मीद है।
इस प्रोजेक्ट में 02 स्टेशन सोनीपत के कुंडली और नाथूपुर में प्रस्तावित है।

क्या बोले डीसी

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मेट्रो लाइन के सोनीपत आने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। मेट्रो लाइन के सेक्टर-7 तक विस्तार को लेकर एक प्रस्ताव हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र की सरकार को भेजा गया है, इसे मंजूरी मिली तो यह सोनीपत जिले के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp