रविवार, 15 नवम्बर 2026

Breaking News: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन से क्यों किए गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद सेना के अध्यक्ष (IPS Amitabh Thakur) अमिताभ ठाकुर को औद्योगिक प्लाट की खरीद-बिक्री में जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया…


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन से क्यों किए गिरफ्तार
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ट्रेन से क्यों किए गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Breaking News: उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद सेना के अध्यक्ष (IPS Amitabh Thakur) अमिताभ ठाकुर को औद्योगिक प्लाट की खरीद-बिक्री में जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात लखनऊ पुलिस की एसआईटी की सूचना पर शाहजहांपुर जंक्शन स्थित न्यू दिल्ली–लखनऊ एसी सुपरफास्ट ट्रेन से उन्हें उतारकर हिरासत में लिया गया। बता दें यह कार्रवाई लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी संजय शर्मा की शिकायत के आधार पर हुई, जिन्होंने सितंबर 2024 में तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक वे एम-थ्री कोच की सीट संख्या 49 पर यात्रा कर रहे थे। हिरासत के दौरान उन्होंने विरोध जताया, लेकिन उन्हें शांत कर सीतापुर के महोली में लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दिया गया। बुधवार सुबह उन्हें देवरिया ले जाकर करीब दो घंटे पूछताछ की गई और बाद में कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।(IPS Amitabh Thakur)

आरोप है कि 1999 में देवरिया में एसपी रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने जिला उद्योग केंद्र से प्लाट संख्या बी-2 अपनी पत्नी नूतन के नाम पर आवंटित कराया था। इस दौरान नूतन ठाकुर की जगह ‘नूतन देवी’ नाम, अलग पति का नाम और बिहार का पता दर्शाते हुए कागजात तैयार कराए गए। जांच में सामने आया कि आवेदन पत्र, शपथपत्र, ट्रेजरी चालान सहित कई दस्तावेज कथित रूप से कूटरचित थे, जिनके आधार पर विभागों को गुमराह कर प्लाट का आवंटन हासिल किया गया और आगे चलकर उसकी बिक्री से लाभ कमाया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

पत्नी नूतन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट: एसआईटी ने देवरिया और बिहार में साक्ष्य संग्रहण व गवाहों से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की रूपरेखा तैयार की। रात में अचानक हुई कार्रवाई से उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चिंता जताई और कहा कि कुछ लोग उनके पति को ट्रेन से उतारकर ले गए हैं। बाद में सुबह पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने दावा किया कि जिस प्लाट को आधार बनाकर मामला दर्ज किया गया है, उसे वर्ष 2000 में ही सरेंडर किया जा चुका था। इस बीच, अमिताभ ठाकुर और नूतन का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया।Breaking News

पहले ही गिरफ्तार हो चुके है अमिताब: बता दे कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। अगस्त 2021 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह मामले की एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि उन पर उकसाने और साजिश रचने का आरोप लगा था। मार्च 2022 में उन्हें इस केस में जमानत मिली, जबकि इससे पहले मार्च 2021 में उन्हें पुलिस सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी। अब आरोप सही पाने के चलते दोबारा से काबू किया है।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp