शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा विधानसभा में छाया, रेवाड़ी में गंदे पानी निकासी का मुद्दा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा में जोरदार ढंग से मांग उठाने के बाद रेवाड़ी विस क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या का…


Breaking News: हरियाणा विधानसभा में छाया, रेवाड़ी में गंदे पानी निकासी का मुद्दा
हरियाणा विधानसभा में छाया,
Google News Follow us on Google

Breaking News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा विधानसभा में जोरदार ढंग से मांग उठाने के बाद रेवाड़ी विस क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। इसके समाधान को लेकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के विंटर सेशन में जोरदार ढंग से उठाते उठाकर दो सुझाव भी दिए।Breaking News

Advertisement

विधायक की मांग पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इसके समाधान को लेकर एडीसी समेत अनेकों विभागों के अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी गई है। जो 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समस्या के निदान को लेकर बजट मंजूर कर दिया गया है तथा जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान करा दिया जाएगा।Breaking News

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव गोकलगढ़ की बड़ी गंभीर समस्या को विधानसभा में उठाते हुए कहा कि गोकलगढ रेवाड़ी विधानसभा का एक बड़ा गांव है। जिसकी आबादी करीब आठ हजार है। इस गांव में गंदे पानी की निकासी का कोई स्थान नहीं है। गांव के एक ओर रेलवे लाइन तथा दूसरी ओर नहर है। जिसके चलते गांव के जोहड़ों में ही गंदे पानी को डाला जा रहा है। जिसके चलते गांव की स्थिति दयनीय बनी हुई है।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

उन्होंने विधानसभा में समस्या के स्थाई समाधान का सुझाव रखते हुए कहा कि गांव के गंदे पानी के समाधान के लिए छह-सात सोलर पंप लगाकर पानी को बाहर निकलवाया जाए। इस गांव को पब्लिक हेल्थ के माध्यम से कालूवास या नसियाजी के एसटीपी से भी जोड़ा जाए। जब तक गंदा पानी बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बेकाबू स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव के स्कूल में भी दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कमेटी गठित कर दी गई है तथा पैसा भी मंजूर हो चुका है। इसलिए इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर इन दोनों कार्यों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

विधायक के सवाल पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि इसमे कोई दोराय नहीं कि समस्या गंभीर है। इसके समाधान को लेकर एडीसी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों की एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। जो विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से सलाह एवं विचार-विमर्श करने उपरांत 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके समाधान के लिए पैसा भी मंजूर किया जा चुका है। कहां पानी जाना है, यह भी तय कर लिया गया है। समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp