मीरपुर CHC में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाए होगी हाईटैक

On: May 28, 2026 6:10 AM
Follow Us:
CHC MEERPUR 1

Breaking News: धारूहेड़ा: मीरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC Meerpur)  में अब मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेदांता फाउंडेशन के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस समझौते के तहत अस्पताल में प्रसूति सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा ताकि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें। मीरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र तथा 93 गांव आते है। मीरपर CHC

हाईटैक होगी सुविधाएं: बता दे इन सुविधाओ के चलते लेबर रूम को हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे ताकि सामान्य प्रसव के साथ जटिल मामलों को भी बेहतर तरीके से संभाला जा सके। इसके अलावा सी सेक्शन ऑपरेशन की सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा, जिससे इमरजेंसी के समय मरीजों को तुरंत और सुरक्षित उपचार उपलब्ध हो सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों की तरह बेहतर मॉनिटरिंग, साफ-सफाई और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

CHC MEERPUR 2
CHC MEERPUR 2

93 गावों को मिलेगा फायदा: बता दे हरियाणा सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अक्सर गंभीर मामलों में मरीजों को बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, लेकिन अब मीरपुर मेडिकल कॉलेज में ही उन्नत सुविधाएं मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
बता दे इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते है जिनमें धारूहेडा, आकेडा, भाडावास, मसानी, मीरपुर व गंगायजा अहिर शामिल है। इसके अधीन 93 गांव 7 ढाणी तथा 11 कालोनियां है जिसमें 55616 घर तथा 248686 जनसंख्या है।

DR SAROJ RANGA SMO
DR SAROJ RANGA SMO

स्वास्थ्य क्षेत्र में यह समझौता जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आने वाले समय में अन्य विभागों में भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। इस सुविधा से 93 गांवो के लोगों को फायदा मिल सकेगा।
डा सरोज रंगा, SMO मीरपुर

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now