बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही हरियाणा की हवा, जींद और धारूहेड़ा में एक्यूआई 400 पार

Written by: Best24News

Published:

Breaking News:  दीपावली के बाद हरियाणा की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित पाई गई है। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक राज्य के जींद और धारूहेड़ा शहरों में वायु गुणवत्ता…


Breaking News:  दीपावली के बाद हरियाणा की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित पाई गई है। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक राज्य के जींद और धारूहेड़ा शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली की रात भारी पटाखेबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा।Breaking News

Advertisement

 

देश में सबसे प्रदूषित रहे दोनो शहर: बता दे हरियाणा मे इस बार प्रदू्षण खतरनाक पहुंच गया है। हरियाण के जींद व धारूहेडा दोनों शहरों का एक्यूआई क्रमशः 421 और 412 दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। स्थिति इतनी खराब रही कि दिल्ली और गाजियाबाद जैसे प्रदूषण प्रभावित शहर भी पीछे रह गए।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

 ठंड: इसके साथ ही हल्की ठंड और 18 डिग्री के आसपास के न्यूनतम तापमान ने वायु प्रवाह को रोक दिया, जिससे धूल और धुएं के कण वातावरण में फंस गए। प्रशासन की ओर से पटाखों पर रोक के बावजूद कई जगहों पर लोग देर रात तक पटाखे जलाते रहे, जिससे हालात और बिगड़ गए।

वायु गुणवत्ता खतरनाक: राज्य के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बहादुरगढ़, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मानसेर, नारनौल, रोहतक और सिरसा में हवा “बहुत खराब” श्रेणी में रही, जहां एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 351, गाजियाबाद का 324 और नोएडा का 320 तक पहुंचा।

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

 

विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण और पटाखों के धुएं ने मिलकर राज्य की हवा को देश की सबसे खराब श्रेणी में पहुंचा दिया है।

 

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp