शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Breaking News: हरियाणा की मतदाता सूचियों में 29 लाख वोटर संदिग्ध , BLO जांच में जुटे

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: हरियाणा में मतदाता सूचियों की जांच के दौरान एक बड़ा और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 29 लाख ऐसे मतदाता पाए गए हैं,…


Breaking News: हरियाणा में मतदाता सूचियों की जांच के दौरान एक बड़ा और चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में करीब 29 लाख ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टि में मतदाता और उसके पिता का नाम एक जैसा दर्ज है। इस तरह की असमानता को गंभीर मानते हुए निर्वाचन विभाग ने अब पहचान की पुष्टि के लिए जमीनी स्तर पर जांच शुरू करने का फैसला लिया है।Breaking News

Advertisement

 

बीएलओ की ड्यूटी लगाई: इनकी जांच को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर यानी बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज पते पर संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच करेंगे। निर्वाचन विभाग का कहना है कि यह जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। जिन मतदाताओं के दस्तावेज सही पाए जाएंगे और जिनकी पहचान स्पष्ट होगी, उनके नाम मतदाता सूची में बने रहेंगे। वहीं, जो नाम फर्जी, दोहराव वाले या नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे, उन्हें मतदाता सूची से हटाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

फर्जी मतदाताओं को आरोप: बता देकि विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आने वाले चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति न बने। हालांकि राजनीतिक संदर्भ भी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में फर्जी मतदाताओं को लेकर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि करीब 25 लाख फर्जी मतदाताओं के सहारे भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाई।

वोटर लिस्ट में फर्जीवाडा: इस आरोप के समर्थन में उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि उसका नाम सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथों पर 22 अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावा एक अन्य महिला की तस्वीर दिखाकर दावा किया गया था कि उसकी फोटो हरियाणा में 100 से ज्यादा जगह अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में शामिल है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

अब निर्वाचन विभाग का फोकस इन 29 लाख प्रविष्टियों की वास्तविकता जांचने पर है। अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मतदाता सूची अधिक विश्वसनीय और मजबूत होगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का भरोसा और बढ़ेगा।Breaking News

जांच में होगा खुलासा: हालांकि इन आरोपों के बाद निर्वाचन विभाग ने विस्तृत जांच कराई थी, जिसमें राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ये दावे सही नहीं पाए गए थे। विभाग की जांच में यह जरूर सामने आया कि बड़ी संख्या में मतदाता प्रविष्टियों में तकनीकी या डेटा से जुड़ी असमानताएं हैं, जिनमें मतदाता और उसके पिता का नाम समान दर्ज होना भी शामिल है।Breaking News

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp