शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

BJP News: चुनाव को लेकर खेला दाव, चुनाव घोषणा से पहले ही कर दिए चुनाव प्रभारी नियुक्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर…


BJP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP)  ने हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों में कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि चुनावी रणनीति को मजबूत किया जा सके और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा सके।

Advertisement

जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी’ बीजेपी की ओर से जारी सूची के अनुसार पंचकूला, अंबाला और सोनीपत मेयर चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। पंचकूला मेयर चुनाव की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने इन दोनों नेताओं को चुनाव प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और प्रचार रणनीति की निगरानी का दायित्व सौंपा है।BJP News

अंबाला मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि दोनों नेता संगठनात्मक अनुभव के साथ चुनावी तैयारियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे। वहीं सोनीपत मेयर चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी वृद्धि को जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम सौंपा गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनावों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन चुनावों में राज्य मंत्रियों और जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह स्थानीय निकाय चुनावों को भी पूरी गंभीरता से लड़ने की तैयारी में है। पार्टी का फोकस स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।

भाजपा संगठन का कहना है कि चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति से चुनावी रणनीति को समय रहते अंतिम रूप दिया जा सकेगा। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने, उम्मीदवारों के चयन और प्रचार अभियान को प्रभावी बनाने में ये प्रभारी अहम भूमिका निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि मजबूत संगठनात्मक ढांचे और सरकार के कामकाज के दम पर भाजपा नगर निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp