शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Bihar Election 2025: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से NDA में हलचल, 80 से ज्यादा हो चुके है अरेस्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जदयू प्रत्याशी और बाहुबली छवि वाले नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी…


Bihar Politics: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से एनडीए में हलचल, 80 से ज्यादा हो चुके है अरेस्ट
Bihar Politics: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से एनडीए में हलचल, 80 से ज्यादा हो चुके है अरेस्ट
Google News Follow us on Google

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जदयू प्रत्याशी और बाहुबली छवि वाले नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने पूरे पटना जिले की सियासत को हिला दिया है। अनंद सिंह ने हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘सत्यमेव जयते’ Bihar Election 2025

Advertisement

 

दुलारचंद यादव हत्याकांड में यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो और एनडीए का प्रचार अभियान अपने चरम पर है।Bihar Politics

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

एनडीए के लिए छवि संकट: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने एनडीए के लिए छवि संकट खड़ा कर दिया है। एनडीए जहां लगातार राजद पर जंगलराज का आरोप लगाकर मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहा था, वहीं अब विपक्ष इस गिरफ्तारी को नैतिकता और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एनडीए के खिलाफ हथियार बना रहा है।

राजनीतिक तौर पर यह मामला एनडीए के लिए एक नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मान रहा है। मोकामा सीट यादव बहुल इलाका है, ऐसे में इस घटना से जातीय समीकरण पर भी असर पड़ सकता है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से ही यादव समुदाय में नाराजगी थी, और अब अनंत सिंह की गिरफ्तारी उस गुस्से को और बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

पुलिस का अलर्ट मोड पर, 80 गिरफ्तारियां: जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में पुलिस हाई अलर्ट पर है। फिलहाल अर्धसैनिक बल तैनात, सड़कों पर वाहन चेकिंग, ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई हुई है।Bihar Politics

लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान ने गिरफ्तारी का समर्थन किया। चिराग ने कहा, अगर सरकार अपराधियों को बचाती तो कार्रवाई न होती। नीतीश कुमार न किसी को फंसाते हैं, न बचाते। हम खरमास का इंतजार नहीं करेंगे, तथ्यों पर तुरंत एक्शन लेंगे।Bihar Politics

कानून का राज लौटा, जंगलराज खत्म: भाजपा ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को बिहार में कानून व्यवस्था की मिसाल बताया जा रहा है। बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में कानून का राज है। पुलिस को न्याय दिलाने का पूरा अधिकार है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने RJD पर निशाना साधा, तेजस्वी यादव और राजद अपराधियों को संरक्षण देते हैं।Bihar Election 2025

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp