शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Bihar Election: स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज करेंगी नामांकान, विरोधियों को झटका

Written by: Best24News

Published:

Bihar Election: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब सक्रिय राजनीति में उतर आई हैं। वे सोमवार यानि आज 20 अक्टूबर को बिहार के रोहतास जिले के…


Bihar Election: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब सक्रिय राजनीति में उतर आई हैं। वे सोमवार यानि आज 20 अक्टूबर को बिहार के रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगी।

Advertisement

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज्योति सिंह दोपहर 12 बजे बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा भरेंगी। उन्होंने कहा कि अब उनकी असली ताकत जनता है और “जनता ही हमारा दल है।”Bihar Election

ज्योति सिंह ने कहा कि काराकाट की जनता ने उन्हें जो स्नेह और भरोसा दिया है, वही उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र के हर गांव और हर परिवार की आवाज बनकर विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाएंगी। उनका कहना है कि राजनीति उनके लिए पद या प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है।Bihar Election

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

बता दें कि उनके पति पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था। चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति के लिए पूरे क्षेत्र में व्यापक प्रचार किया था।

चुनाव परिणाम के बाद भी उन्होंने जनता से नाता नहीं तोड़ा और लगातार लोगों की समस्याएं सुनने, कार्यक्रमों में भाग लेने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से वे स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। अब विधानसभा चुनाव में उनके निर्दलीय उतरने से काराकाट की सियासत में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।Bihar Election

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp