HomePolitical NewsBihar Election: RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची की जारी ,...

Bihar Election: RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची की जारी , जानिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां से लडेगें चुनाव

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।Bihar Election

सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ पुराने और वरिष्ठ नेताओं को भी बनाए रखा गया है। खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता दी है।Bihar Election

वहीं 2020 में चर्चा में रही रितु जायसवाल का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह परिहार से डॉ. स्मिता पूर्वे को उम्मीदवार बनाया गया है।Bihar Election

Bihar Election: RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची की जारी की, जानिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां से लडेगें चुनाव
Bihar Election: RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची की जारी की, जानिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां से लडेगें चुनाव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह सीट उनका पारंपरिक गढ़ मानी जाती है। वहीं इस बार महुआ से तेज प्रताप यादव की जगह मुकेश रोशन को टिकट दिया गया है। राजद की उम्मीदवार सूची में सामाजिक संतुलन और युवाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है।Bihar Election

पार्टी ने बायसी से अब्दुस सुबहान, बोचहां से अमर पासवान, तरैया से शैलेंद्र प्रताप सिंह, दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव, सीवान से अवध बिहारी चौधरी, बहादुरपुर से भोला यादव, मधेपुरा से प्रो. चंद्रशेखर, हथुआ से राजेश कुशवाहा, साहेबगंज से पृथ्वी राज और बैकुंठपुर से प्रेम शंकर यादव सहित कई प्रमुख नामों को शामिल किया है।Bihar Election

पार्टी ने दावा किया है कि यह सूची युवाओं और समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधित्व का प्रतीक है, जो राजद के समावेशी विज़न को दर्शाती है।

महिला उम्मीदवारों में बिहारीगंज से रेणु कुशवाहा, हसनपुर से माला पुष्पम, इमामगंज से रितु प्रिया चौधरी, बनियापुर से चांदनी देवी सिंह, परसा से डॉ. करिश्मा राय, मोकामा से वीणा देवी और मोहिउद्दीन नगर से डॉ. एज्या यादव प्रमुख हैं।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments