शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Bihar Election: महागठबंधन में बनी सहमति: सीएम व डिप्टी सीएम का किया ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर चल रही खींचतान आखिरकार समाप्त हो गई है। गठबंधन के प्रमुख घटक दलों—राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP)—के बीच…


पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर चल रही खींचतान आखिरकार समाप्त हो गई है। गठबंधन के प्रमुख घटक दलों—राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP)—के बीच सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर सहमति बन गई है।Bihar Election

Advertisement

रात को हुई बैठक: बता दे बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर बीते कुछ दिनों से सीएम फेस को लेकर मतभेद बढ़ रहे थे। कांग्रेस और वीआईपी की ओर से यह मांग उठाई जा रही थी कि नेतृत्व को सामूहिक रूप से तय किया जाए। हालांकि, बुधवार देर रात पटना में हुई बैठक में सभी दलों ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर अपनी सहमति जताई।Bihar Election

सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है, जबकि मुकेश सहनी को गठबंधन में प्रमुख भूमिका दी जाएगी। सहनी को डिप्टी सीएम पद या सरकार में अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

 

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि “महागठबंधन एकजुट है और जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। हमारा लक्ष्य बिहार को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है।”

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

वहीं मुकेश सहनी ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता में भागीदारी से अधिक, समाज के वंचित वर्गों की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब पहले से अधिक मजबूत है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस समझौते के बाद महागठबंधन ने अपने अंदरूनी मतभेदों को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब चुनावी मैदान में गठबंधन एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ मोर्चा लेगा।

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp