
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनावी रैली में विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में फिर से RJD की सरकार बनी तो राज्य एक बार फिर ‘जंगल राज’ और तुष्टीकरण की राजनीति में फंस जाएगा।Bihar Chunav 2025 Live
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त
#WATCH | Arrah | #BiharElection2025 | PM Narendra Modi says, "…Congress never wanted an RJD candidate to be declared the Chief Ministerial face. But RJD snatched the Chief Ministerial post by pointing a gun at Congress, ensuring that its candidate would be the Chief Ministerial… pic.twitter.com/Eiepyg7Ddg
— ANI (@ANI) November 2, 2025
ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान सिखों के नरसंहार से जुड़ी है। उन्होंने कहा, “यह 1 और 2 नवंबर 1984 की बात है। कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने दिल्ली और देश के कई हिस्सों में सिखों का नरसंहार किया था। आज भी कांग्रेस उन्हीं दोषियों को अपनी पार्टी में सम्मान और नए पद दे रही है। न कांग्रेस को अपने पापों का पछतावा है, न RJD को अपने कुकर्मों की चिंता।”
ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला
VIDEO | Arrah: Addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) says, “It is our resolve that the youth of Bihar will work in Bihar and make a name for it. For this, we have promised to provide 1 crore employment opportunities in the coming days. This isn’t… pic.twitter.com/P8awCR6YIq
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2025
इधर, बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। सभी दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान जनता से NDA के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं, मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने भी राज्य की सियासत को और गर्मा दिया है।
VIDEO | Arrah: Addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) says, “For a Viksit Bihar, the NDA has presented an honest and visionary manifesto. All our schemes and policies are dedicated to Bihar’s rapid growth. On one side is the NDA’s honest… pic.twitter.com/Wv3h3xhN69
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने भोजपुरी में जनता को संबोधित कर माहौल को जोश से भर दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय मां काली और जय बखौरापुर वाली के नारों से की, जिस पर भीड़ ने जोरदार समर्थन जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की धरती हमेशा से वीरों और संतों की भूमि रही है, और यहां की जनता ने हमेशा सच्चाई और विकास का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, और अब यह अभियान और तेजी से आगे बढ़ेगा।
VIDEO | Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) addresses a public rally in Bihar's Arrah as campaigning intensifies ahead of the first phase of assembly elections.#BiharElections2025 #BiharElectionsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/fzn7Ldg2TT
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2025
सभा में भारी भीड़ उमड़ी रही, और लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार अब ‘जंगल राज’ की राजनीति को ठुकराकर विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है, और जनता इस बार फिर विकास के नाम पर वोट करेगी।
