Haryana Today News: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकता है ऐलान

On: April 14, 2026 12:54 PM
Follow Us:
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट

Haryana Today News: हरियाणा बोर्ड के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के द्वारा जल्द रिजल्ट जारी किया जा सकता है। कॉपी जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और उम्मीद है कि इस बार मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है की कॉपी जांच की प्रक्रिया अगर सही समय पर पूरी हो जाती है तो छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे इसके साथ ही साथ छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जान पाएंगे।

वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • वेबसाइट से चेक करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
  • अब “HBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रोल नंबर और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और इस स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • आपको अपना रोल नंबर और बाकी सभी जानकारी ध्यान से देखना होगा कहीं गलती होती है तो तुरंत स्कूल से संपर्क करके इसे ठीक करना होगा।

Haryana Board 10th Result 2026 SMS से ऐसे करें चेक

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को खोलें.
    नया मैसेज टाइप करें.
  • फॉर्मेट में लिखें: HB10 रोल नंबर
  • अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आ जाएगा।

इस बार बेहतर रिजल्ट की है उम्मीद

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बार हर साल से बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है। एक तरफ छात्र बेसब्री से रिजल्ट के इंतजार में है वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के द्वारा भी तेजी से कॉपी जांच की प्रक्रिया की जा रही है ताकि सही समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now