शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: आग का तांडव, 4 एकड़ गेहूं जलकर राख

Written by: Best24News

Published:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के जाटूसना में आग लगने से लगभग साढ़े 4 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। जिला प्रधान अभय सिंह ने जानकारी दिया कि किस राजेंद्र…


आग का तांडव, 4 एकड़ गेहूं जलकर राख
आग का तांडव, 4 एकड़ गेहूं जलकर राख
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के जाटूसना में आग लगने से लगभग साढ़े 4 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। जिला प्रधान अभय सिंह ने जानकारी दिया कि किस राजेंद्र प्रसाद के द्वारा गेहूं की फसल काटकर इकट्ठा कर दी गई थी और अब इस खेत से निकालने की तैयारी की जा रही थी तभी आग लगने की घटना हो गई।उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पूरे फसल में आग लगा दी, किसान को भारी नुकसान हुआ है।

Advertisement

प्रधान ने बताया कि किसान राजेंद्र प्रसाद ने खेत ठेके पर लिया था और फसल जलने से उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है और घाटा भी लगा है। किसान राजेंद्र ने बताया कि उसकी आजीविका का मुख्य साधन खेत है और फसल जलने से उसे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

किसान यूनियन के द्वारा प्रशासन से मांग किया गया है कि तुरंत मौके पर पहुंच कर सर्वे कराकर किसान को मुआवजा दिया जाए। मौके पर जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, कुलदीप, राजकुमार, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp